ऑकलैंड : पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की

0
90
ऑकलैंड : पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ व्यापार और वाणिज्य, रक्षा और सुरक्षा, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सहयोग के अन्य अहम क्षेत्रों पर व्यापक और सार्थक बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एक अहम कदम उठाते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर भी चर्चा की और अहम क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस बैठक का समापन कई एमओयू और सहयोग समझौतों के आदान-प्रदान के साथ हुआ, जिनमें रक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, खेल और पशुपालन जैसे क्षेत्र शामिल थे। इससे भारत और न्यूजीलैंड की गतिशील साझेदारी और मजबूत हुई।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here