ऑपरेशन रेजपिल के अंतर्गत 182 करोड़ रुपये मूल्य की कैप्टागन ड्रग्स की गई ज़ब्त

0
80
ऑपरेशन रेजपिल के अंतर्गत 182 करोड़ रुपये मूल्य की कैप्टागन ड्रग्स की गई ज़ब्त

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने से जुड़ी एजेसिंयों ने पहली बार ऑपरेशन रेजपिल के अंतर्गत 182 करोड़ रुपये मूल्य की कैप्टागन ड्रग्स ज़ब्त की है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार, भारत को नशामुक्त देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशियाई देशों में जा रही ड्रग्स की खेप को ज़ब्ती और एक विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी, इस दिशा में भारत की कड़ी नीति को दर्शाती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार, भारत में आने वाले और अवैध रूप से भारत से बाहर जाने वाले मादक पदार्थों की प्रतिग्राम मात्रा पर भी नकेल कसेगी। उन्होंने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के कर्मचारियों को भी बधाई दी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कैप्टागन फेनेथिलिन का प्रचलित नाम है, जो एक सिंथेटिक उत्तेजक दवा है जिसे मूल रूप से 1960 के दशक में ध्यान संबंधी विकारों और नार्कोलेप्सी के चिकित्सा उपचार के लिए विकसित किया गया था। इसकी लत लगने की प्रवृत्ति और दुरुपयोग की संभावना के कारण, मूल दवा फॉर्मूलेशन को अंततः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here