मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का आधार बना है। मध्यप्रदेश की धरती ने ऐतिहासिक रूप से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में 5 दिवसीय एकात्म पर्व का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया तथा पुस्तक “वेदांतसिद्धान्तचन्द्रिका विथ उदग्र” का विमोचन किया। एकात्म धाम पर केंद्रित वेबसाइट का भी लोकार्पण हुआ।
आप को बता दे, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने एकात्म धाम की संकल्पना की सराहना की तथा अद्वैत बोध पर जोर दिया। विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष निवेदिता भिड़े ने कहा कि सभी आत्माएं एक हैं। कार्यक्रम में एकात्म यात्रा एवं अद्वैत पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। 21 अप्रैल तक चलने वाले एकात्म पर्व में 700 युवा शंकर दूत के रूप में संकल्प लेंगे तथा अद्वैतामृत विमर्श सभा में विभिन्न विषयों पर संवाद होगा।
Image source: एकात्म धाम, मध्यप्रदेश सरकार
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



