ओडिशा में पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी ने ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्ण चंद्र सेठी 2009 से 2019 तक गंजम जिले की खलीकोट विधानसभा सीट से दो बार विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने अपना इस्तीफा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेजा।
बता दें कि, पूर्व विधायक ने प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ पार्टी की राज्य परिषद से भी इस्तीफा दे दिया। सेठी ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें 2019 में पार्टी का टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन उन्होंने पार्टी उम्मीदवार सूर्यमणि वैद्य के लिए प्रचार किया था, जिन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



