ओडिशा : सुंदरगढ़ में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की खबर

0
95
Accident
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर कल रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई और 20 से अधिक घायल हो गये। ये दुर्घटना सुंदरगढ़ जिले के बोनई में हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राऊरकेला से जाजपुर जा रही प्राइवेट यात्री बस डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों में चार की हालत गंभीर है और नजदीकी अस्पतालों में उनका इलाज़ किया जा रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here