मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने कल ओमान के तट के पास भारत के वाणिज्यिक जहाज, सेट्टेबेलो पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। घटना के बाद मंत्रालय ने अमेरिका के विदेश मामलों के प्रभारी, जेसन मीक्स को तलब किया है। जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि, तीन सदस्यो के लापता होने की खबर है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत ने क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे हमलों की लगातार घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें बेहद चिंताजनक बताया। इस बीच, भारत ने तनाव को तुरंत कम करने और शांति के लिए बातचीत की आवश्यकता पर बल दिया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षित नौवहन गतिविधियों के संचालन की प्रतिबद्धता दोहराई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



