मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जॉइन कर ली हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा, प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक, कर्नाटक में चुनाव के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने सुमलता अंबरीश का पार्टी में स्वागत किया।
#WATCH | Lok Sabha Independent MP Sumalatha Ambareesh joins Bharatiya Janata Party in Bengaluru, Karnataka pic.twitter.com/2KPJuygLaC
— ANI (@ANI) April 5, 2024
बता दे कि, अभिनेत्री से नेता बनीं सुमलता ने भाजपा के समर्थन से 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच.डी देवेगौड़ा के पोते और एच.डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को हराया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



