CM विष्‍णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

0
132

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ओर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके श्री स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की। बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पिछले दिन पहले मुंबई में ऑपरेशन हुआ है। उन्‍हें स्लिप डिस्क की समस्‍या थी जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया है। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद से उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि कई दिन तक वह बेड पर रहे, बाद में उन्‍होंने वॉकर के सहारे चलना शुरू किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here