कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के आज एक टाटा एस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिवस जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव मराड़ कलां निवासी लगभग 15 व्यक्ति बच्चों सहित बाघा पुराना के गांव नगाहां स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए गए थे। वहां से माथा टेकने के पश्चात वे रात के लगभग दो बजे जब लौट रहे थे तो पंजगराईं खुर्द के नजदीक कोटकपूरा की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि टाटा एस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर घायल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



