पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान 24 फरवरी को होशियारपुर दौरे पर रहेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिस कारण 24 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होशियारपुर के दौरे पर रहेंगे। मुकेरियां में सीएम की व्यापारियों के साथ बैठक भी होगी।
मीडिया की माने तो, होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि पंजाब सरकार की तरफ से 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह को योजनाबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं व सभी तैयारियां शुरू करने के लिए कहा गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



