मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में सर्व वैश्य समाज समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुईं। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने वैश्य समाज के प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वैश्य समाज ने व्यापार, उद्योग, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी कर्मनिष्ठा, उद्यमशीलता और सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की यह गौरवशाली परंपरा सदैव प्रेरणादायी रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, राधे गोविन्द केजरीवाल, आर. के. चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



