कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 38

0
82
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 38

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीतों की संख्या 38 हो गई है। केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यावरण मंत्री ने बताया कि गामिनी दूसरी बार मां बनी है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक सफल प्रसव ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मजबूती देता है और यह देश के चीता संरक्षण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ज्ञात हो कि वर्ष 2022-23 में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को भारत लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2022 को पहले आठ चीते जंगल में छोडे गये थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here