मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 15 विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इनमें अस्पताल खंड, एक सौ एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 150 डायलिसिस केन्द्र, पुलिस के लिए 75 ड्रोन व्यवस्था और कचरे से ऊर्जा उत्पन्न करने के दो संयंत्रों की आधारशिला रखना शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विकास परियोजनाएं दिल्ली सरकार की ओर से 15 दिन के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शुरू की जाएंगी। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आज से प्रारंभ यह अभियान दो अक्तूबर तक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर तक चलेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



