मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और इस प्लेटफॉर्म से जुड़े चार हजार से अधिक सारथी उपस्थित रहेंगे। भारत टैक्सी एक सहकारी सिद्धांत पर आधारित डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है जो ‘सारथी ही मालिक’ के विचार को लागू करता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मॉडल के अनुसार टैक्सी चालक केवल सेवा देने वाले नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म के भागीदार और सह-स्वामी बनेंगे, जिससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और स्वामित्व के फायदे मिलेंगे। भारत टैक्सी को अहमदाबाद, सूरत, द्वारका, वडोदरा, राजकोट, सोमनाथ, वलसाड, आनंद, जामनगर, भावनगर, नाडियाड, जूनागढ़, मेहसाना और अमरेली जिलों में लॉन्च किया जा रहा है, और अगले एक महीने के भीतर पूरे गुजरात में इसकी सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



