मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि यह ऐप गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पुस्तकालयों को एक साथ जोड़ने के लिए विकसित किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक पुस्तकालयों का विशाल नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जिन्हें आपस में इंटरलिंक कर नॉलेज का बड़ा केंद्र बनाने के लिए आज ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



