मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आयोजित ‘पुरस्कार वितरण’ समारोह में दिल्ली के विद्यालयों के लिए 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, “आज संसद भवन परिसर में संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिल्ली के विद्यालयों के लिए 58वीं युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26, के ‘पुरस्कार वितरण’ समारोह में प्रतिभागी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विद्यार्थियों के साथ विस्तृत संवाद हुआ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज के युवा देश का भविष्य होने के साथ-साथ भारत की लोकतांत्रिक शक्ति और विकास की आधारशिला भी हैं, जो अपने ज्ञान, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना से देश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



