मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज अरुणाचल प्रदेश के केयी पन्योर जिले में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हुए नुकसान का जायजा लिया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “इस दुखद आपदा में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं, और मैं सभी प्रभावित लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के संवेदनशील नेतृत्व में, भारत सरकार अरुणाचल प्रदेश के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं हर प्रभावित परिवार को भरोसा दिलाता हूँ कि पीएम मोदी जी हर संभव मदद पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, और केंद्र सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



