मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जेपी नड्डा ने कहा, “80वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा जनआंदोलन के अंतर्गत देशभर नागरिकों में अपार उत्साह और उमंग है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच देश के हर शहर और गांव में “तिरंगा यात्रा” और “तिरंगा अभियान” के रूप आज़ादी का पर्व मनाया जा रहा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा, “‘विकसित एवं आत्मनिर्भर’ भारत बनाने में देशभक्ति से ओतप्रोत होना ज़रूरी है। आइये, इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर की छत पर पूरे स्वाभिमान से तिरंगा फहराएं और देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और मजबूत करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



