मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्तार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली-सीबीएस का शुभारंभ किया। स्वदेशी तकनीक पर आधारित सीबीएस को दूरसंचार विकास केंद्र – सी-डॉट ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और गृह मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे भारत के आपदा प्रबंधन ढांचे में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे देश संचार प्रणालियों के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। सीबीएस का अखिल भारतीय परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



