केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यूएई के युवा मामलों के राज्य मंत्री और फेडरल यूथ अथॉरिटी के चेयरमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

0
74
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यूएई के युवा मामलों के राज्य मंत्री और फेडरल यूथ अथॉरिटी के चेयरमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शनिवार को ब्रिक्स यूथ मिनिस्टर्स मीटिंग के दौरान यूएई के युवा मामलों के राज्य मंत्री और फेडरल यूथ अथॉरिटी के चेयरमैन सुल्तान अल नेयादी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की महिला, युवा और दिव्यांगजनों के मामलों की मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी बातचीत युवा नेताओं, ट्रेनिंग संस्थानों और युवाओं के नेतृत्व वाले संगठनों के बीच संस्थागत आदान-प्रदान के जरिए युवाओं की भागीदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित थी। ‘MY Bharat’ प्लेटफार्म और ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ जैसी हमारी प्रमुख पहलों को सभी ने युवाओं की रचनात्मक भागीदारी और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना। हमने ब्रिक्स फ़्रेमवर्क के तहत ‘साउथ-साउथ सहयोग’ को मजबूत करने पर भी चर्चा की, ताकि हमारे युवाओं को सामूहिक रूप से फायदा हो सके।”

News Source : Social Media

Image Source : X @mansukhmandviya

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here