केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ओटावा में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात

0
81
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ओटावा में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ओटावा में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सकारात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। साथ ही भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता- सीईपीए को जल्द पूरा करने पर सहमति जताई गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए विकास और समृद्धि के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्नी की हालिया भारत यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों में नई गति देने वाला बताया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से भी मुलाकात कर व्यापार, निवेश और तकनीक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की बातचीत को आगे बढ़ाने पर रचनात्मक द्विपक्षीय चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कृषि मंत्री हीथ मैकडोनाल्ड से कृषि सहयोग, खाद्य सुरक्षा, कृषि-तकनीक और खाद्य प्रस्संकरण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here