मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जयपुर में ब्रिक्स 2026 के ट्रेड मिनिस्टर्स की मीटिंग के इतर दक्षिण अफ्रीका के ट्रेड, इंडस्ट्री और कॉम्पिटिशन मिनिस्टर पार्क्स ताऊ से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओ ने भारत-साउथ अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) अधिमान्य व्यापार समझौता (पीटीए) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पर साइन करने और बातचीत को जल्द पूरा करने, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स, फार्मास्यूटिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सहयोग के मौकों पर भी बात की।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



