मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के आधिकारिक जापान दौरे का आगाज सोमवार से हो गया है। उनका आधिकारिक जापान दौरा 27 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज टोक्यो में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत सुमितोमो कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ शिंगो उएनो के साथ बैठक से की। बैठक में उन्होंने एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन, मोबिलिटी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्रों में भारत के साथ कंपनी के जुड़ाव को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत की इन्वेस्टमेंट-आधारित ग्रोथ और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का विस्तार बेहतर सहयोग के लिए बड़े अवसर प्रदान करते हैं, जिससे भारत-जापान आर्थिक साझेदारी और मजबूत होगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



