मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में भारत की ‘ग्रीन ग्रोथ’ को गति देने और पूरे देश में नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी पहलों को मजबूत करने पर चर्चा की गई, जिसमें पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान दिया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं – जैसे पीएम सूर्य घर, पीएम कुसुम और पीएम-जनमन के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही, इन योजनाओं को लागू करने में आने वाली चुनौतियों से निपटने और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का पूरा लाभ उठाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी गतिविधियों को और मजबूत करें, स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि ‘विकसित भारत’ की हमारी यात्रा में सतत विकास का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचे।
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



