केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय सेना के अधिकारियों से की मुलाकात

0
85
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय सेना के अधिकारियों से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में भारतीय सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि चर्चा का मुख्य विषय सशस्त्र बलों के लिए खरीद प्रणाली को मजबूत करना था। इसमें जैविक राशन की चरणबद्ध शुरुआत, चावल तथा आटे जैसे भारत ब्रांड के उत्पादों का विस्तार और बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्नत किस्म के बासमती चावल की खरीद बढ़ाना शामिल है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि विचार-विमर्श में कुशल आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से खरीद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का समर्थन करने के लिए टिकाऊ तरीकों को बढ़ावा देते हुए अपने सशस्त्र बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली, पौष्टिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here