मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कोयंबटूर के सेंट्रल अकादमी फॉर स्टेट फारेस्ट सर्विस (सीएएसएफओएस) में नेशनल प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) की गवर्निंग बॉडी की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में देश भर में क्षतिपूरक वनीकरण, वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए प्रस्तावों और पहलों की समीक्षा की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए जा रहे ‘नेट प्रेजेंट वैल्यू’ और क्षतिपूरक वनीकरण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की, साथ ही 2025-26 के दौरान प्राप्त, स्वीकृत और हस्तांतरित प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण फंड की स्थिति पर भी बात की।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



