मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला के पांच शावकों के जन्म की जानकारी दी। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 33 हो गई है। यह भारत की धरती पर चीतों का 10वां सफल प्रजनन है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे देश के चीता संरक्षण अभियान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पशु चिकित्सकों और सभी संबंधित पक्षों के समर्पित प्रयासों, कौशल और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो लगातार अथक परिश्रम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत में चीतों की कुल संख्या अब 53 हो गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



