मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान’ के अंतर्गत आज करनाल स्थित प्रेमनगर में बाइक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘तिरंगा’ भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। यह ‘तिरंगा यात्रा’, मात्र एक यात्रा नहीं बल्कि यह माँ भारती, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है। तिरंगा उस अटूट बंधन का भी प्रतीक है, जिसने हमें सदैव एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति में अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए प्रेरित किया है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



