केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली नगर निगम के भलस्वा अपशिष्‍ट निपटान स्‍थल संबंधी सुधार कार्यों की समीक्षा की

0
84
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली नगर निगम के भलस्वा अपशिष्‍ट निपटान स्‍थल संबंधी सुधार कार्यों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज दिल्ली नगर निगम के भलस्वा अपशिष्‍ट निपटान स्‍थल संबंधी सुधार कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्‍हें जैव खनन और भूमि सुधार गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गई। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया कि अपशिष्ट की मात्रा में उल्लेखनीय कमी आई है, जिसमें पुराना और नया दोनों प्रकार का अपशिष्ट शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में 23 लाख मीट्रिक टन से अधिक अपशिष्ट का प्रसंस्करण शेष है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जैव खनन कार्यों, पर्यावरण सुरक्षा उपायों, अग्नि सुरक्षा उपायों सहित अपशिष्‍ट निपटान के लिए भविष्य के कदमों की व्यापक समीक्षा की। पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए परियोजना को शीघ्र पूरा करने के महत्व पर जोर देते हुए, उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को इस वर्ष सितंबर तक भलस्वा अपशिष्‍ट निपटान स्‍थल का पूर्ण सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले नए अपशिष्ट का तत्काल प्रसंस्करण का भी निर्देश दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here