मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओडिशा की यात्रा पर हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रायगड़ा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत लगभग 171 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 827 सड़क परियोजनाओं को एक हजार 698 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे राज्य के विकास को व्यापक गति मिलेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि इस पहल से 8 सौ 98 बस्तियों को पहली बार हर मौसम में सड़क संपर्क मिलने से स्कूलों, अस्पतालों, बाजारों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगी और साथ ही सामाजिक-आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी। मंत्रालय ने कहा कि ओडिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पहले ही उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस पहल को बेहतर सड़क संपर्क आर्थिक गतिविधि और दूरस्थ बस्तियों के सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ा गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



