केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से ‘खेत बचाओ’ अभियान का करेंगे शुभारंभ

0
97
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
Image Source : Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उर्वरकों का संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग, मौसम संबंधी चुनौतियों को देखते हुए किसानों को समय पर सलाह देना, पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी और योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के शुभारंभ से पहले, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस अभियान में उनकी भागीदारी के लिए बात की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों और अन्य जन-प्रतिनिधियों से भी इस पहल में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल रूप से संवाद किया और जन भागीदारी के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here