मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सीएआईई) भोपाल में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को और विश्ववासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि योग जोड़ता है― शरीर को मन से, मन को बुद्धि से, बुद्धि को आत्मा से और आत्मा को परमात्मा से। और जब हम परमात्मा से जुड़ते हैं, तब यह अनुभूति होती है कि हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। तब हम सब अपने आप एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद दूँगा। उन्होंने योग को पूरे विश्व तक पहुँचाने का काम किया है। आज दुनिया के 177 देश योग से जुड़कर यह कार्यक्रम मना रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChouhanShivraj
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



