मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2025–26 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में किया गया। संसदीय कार्य मंत्रालय में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने समारोह की अध्यक्षता की और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों तथा केंद्रीय विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज संसद भवन परिसर में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित केंद्रीय विद्यालयों के लिए 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित कर संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर विद्यार्थियों के साथ संवाद हुआ।” इस कड़ी में एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज के युवा ही विकसित भारत के निर्माण हेतु लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



