मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से दो दिन के लिए स्विट्जरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलेन बुडलिगर आर्टिडा से मुलाकात करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्विस दवा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को मजबूत करेगी और भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते के कार्यान्वयन पर बातचीत को आसान बनाएगी। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ज्यूरिख में स्विस कंपनियों और निवेशकों के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश विस्तार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



