केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हुई रवाना

0
86
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हुई रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुई हैं। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 19-20 अगस्त 2026 को होने वाली चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) में भाग लेंगी। वित्त मंत्री जिस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं, उसमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर,वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 2022 में शुरू की गई आईएसएमआर, भारत और सिंगापुर के बीच एक अहम उच्च-स्तरीय आर्थिक व्यवस्था है। यह छह क्षेत्रों (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता) में हुई प्रगति की समीक्षा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए एक मंच प्रदान करती है। सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय द्वारा बताया गया कि चौथी आईएसएमआर बैठक इन क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति को आगे बढ़ाएगी और भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर विचार करेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @FinMinIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here