मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शनिवार को कोटे डी आइवर के राष्ट्रपति अलासाने औटारा से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखा, “हमने भारत और कोटे डी आइवर के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की और अफ्रीका के साथ मजबूत और गहरे संबंध बनाने के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं हमारी पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए उत्सुक हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @KVSinghMPGonda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



