केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से 5 संकल्पों के पालन की अपील की

0
87
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से 5 संकल्पों के पालन की अपील की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोच्‍चार और पारंपरिक विध‍ि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच उत्‍साह और भक्ति का बेजोड़ मेल देखने को मिला। हैलीकॉप्‍टर सहित मंदिर पर पुष्‍प वर्षा की गई। मंदिर में पहली पारंपरिक पूजा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नाम पर की गई। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार ने चार धाम यात्रा को सुरक्षित, सुनियोजित और सुविधाजनक बनाने के व्‍यापक प्रबंध किए हैं। मुख्‍यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे यात्रा के दौरान स्‍वच्‍छता बनाए रखें।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे पांच संकल्‍पों का पालन करें। इनमें स्वच्‍छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना, स्‍थानीय उत्‍पादों को बढ़ावा देना और यात्रा दिशानिर्देशों का अनुपालन करना शामिल है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बारे में सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि पर चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। उन्‍होंने कहा कि बाबा केदार की पवित्र यात्रा सहित सभी चार धामों की यात्रा भारत की शास्‍वत संस्‍कृति का महा उत्‍सव है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड आने वाले आगंतुकों से अपनी यात्रा के दौरान डिजिटल उपकरणों से एक दिन का परहेज रखने का भी अनुरोध किया। उन्‍होंने कहा कि वे राज्‍य के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने का प्रयास करें जिससे उन्‍हें विशेष संतोष की प्राप्ति होगी। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि केदारनाथ धाम के खुलने से पहले पूरे देश में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here