छत्तीसगढ़ : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गजेन्द्र सिंह शेखावत छत्तीसगढ़ पहुंचने के बाद यहां वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे। उसके बाद वह रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दें कि, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज सुबह वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के प्रांगण में झाड़ू भी लगाया। जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत महासमुंद से प्रस्थान कर दोपहर करीब 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।
रायपुर के श्रीराम मंदिर में प्रभु दर्शन के पुण्य पश्चात स्वच्छता का सौभाग्य!
जय श्रीराम!#SwachhTeerth pic.twitter.com/noqhBqBpLV
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) January 15, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



