मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिंद्यारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 58 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बिंद्यारानी ने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 112 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 199 किलोग्राम का भार हासिल किया। नाइजीरिया की रफियातु फोलशादे ने 229 किलोग्राम के कुल भार के साथ गोल्ड मैडल जीता, जो खेलों का रिकॉर्ड है, जबकि कनाडा की ऐन सोफी ताशेरो ने 215 किलोग्राम के कुल भार के साथ सिल्वर मैडल हासिल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिंद्यारानी देवी को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दीं है। पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए एक और मेडल! ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 58kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखैबम पर गर्व है। उनकी यह कामयाबी उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



