मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया है कि मत्स्य पालन क्षेत्र भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और आजीविका बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह क्षेत्र 90 लाख से अधिक मछुआरे परिवारों को सहायता प्रदान करता है। इनमें मुख्य रूप से छोटे, और पारंपरिक मछुआरे शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैमरून में विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मत्स्य पालन के प्रति भारत के संतुलित और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। विश्व व्यापार संगठन का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 26 मार्च से शुरू हुआ था और कल समाप्त हो गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



