वलसाड से सूरत जा रही हमसफर ट्रेन में अचानक आग लग गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के जनरेटर डिब्बे में आग लगने की घटना वलसाड के छिपवाड के पास की है। ट्रेन में आग लगने के कारणों की अभी भी जांच चल रही है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले जनरेटर डिब्बे में ही लगी थी, लेकिन देखते ही देखते आसपास की बोगी में फैल गई। राहत की बात रही है कि जैसे ही जनरेटर बोगी से धुंआ उठते दिखा, ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



