मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने इतिहास रचते हुए ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। कल रात अमेरिका के सेंट लुइस में हुए फाइनल में उन्होंने मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को 15-13 से हराकर शानदार वापसी की। फाइनल के दिन प्रज्ञाननंदा की शुरुआत कारुआना से छह अंक पीछे रहकर हुई, लेकिन उन्होंने दोनों रैपिड गेम जीतकर स्कोर में बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने चारों ब्लिट्ज गेम में अपनी पकड़ बनाए रखी और अंततः 15-13 से जीत दर्ज करते हुए 2 लाख डॉलर का पहला पुरस्कार अपने नाम किया, साथ ही अगले साल के ग्रैंड चेस टूर में अपनी जगह भी सुनिश्चित कर ली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीसरे स्थान के मैच में वेस्ली सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ जोरदार वापसी की। दोनों के बीच रैपिड गेम बराबरी पर रहने के बाद, सो ने चारों ब्लिट्ज गेम जीतकर 18-12 से मैच अपने नाम किया। इससे पहले फाइनल में प्रज्ञाननंदा कारुआना से पहला क्लासिकल गेम 6-0 से हार गए थे, लेकिन दूसरा गेम 3-3 से ड्रॉ करके उन्होंने अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं और अंततः खिताब अपने नाम किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



