मप्र: हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हादसे की खबर सामने आई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर एयरपोर्ट के निर्माणाधीन बिल्डिंग में केमिकल सिलेंडर फटने से कई घायल हो गए है, इस हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। केमीकल सिलेंडर फटने से कई मजदूर घायल हो गए और घायल मजदूरों को फायर अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में काम चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान अचानक से केमीकल से भरा हुआ सिलेंडर फट गया। जिससे उसमें काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों द्वारा बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी मजूदरों को बाहर निकला गया। साथ ही पुलिस व प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



