घर पर बनाएं प्‍याज की कचौड़ी

0
211

प्‍याज की कचौड़ी सुबह के नाश्‍ते के ल‍िए एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। इसे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप इस रेसि‍पी से घर पर बना सकते हैं।

सामग्री :

2 कप मैदा
तेल मोयन के लिए
नमक
पानी
प्याज 3 मध्यम आकार के और बारीक कटे हुए
सौंफ 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
हल्दी एक चौथाई छोटा चम्मच
हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई
अदरक 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
बेसन 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा हुआ

विधि :

एक परात में मैदा, नमक और मोयन के लिए तेल डालें। इन्‍हें अच्‍छी तरह म‍िला लें।
अब धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त लेकिन मुलायम आटा गूंथ लें।
इसे सेट होने के ल‍िए रख दें।
अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
इसमें सौंफ, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर गोल्‍डन ब्राउन होने तक भून लें।
अब बेसन डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के ल‍िए भून लें जब तक बेसन का कच्चापन खत्म न हो जाए।
इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और नमक मिलाएं।
हरा धनिया डालें और भरावन को ठंडा होने दें।
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
हर लोई को हल्का सा बेलें, बीच में प्याज की स्टफिंग भरें और इसे बंद कर दें।
अब हल्का सा बेल लें, ध्‍यान रहे क‍ि ज्यादा पतला न हो।
कड़ाही में तेल गरम करें वो भी मीड‍ियम आंच पर।
कचौड़ि‍यों को धीमी आंच पर धीरे-धीरे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
गरमा-गरम प्याज की कचौड़ी तैयार है।
इसे हरी चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: khabarmasala

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here