मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंच गए हैं। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली उत्तर कोरिया यात्रा है। चीन का उद्देश्य लम्बे समय से सहयोगी रहे और हाल के वर्षों में रूस के अधिक निकट हो रहे उत्तर कोरिया के साथ संबंध मजबूत करना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग, कोरिया प्रायद्वीप में सुरक्षा मुद्दे तथा उत्तर कोरिया, चीन और रूस के बीच समन्वय बढ़ाने पर केन्द्रित रहने की आशा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



