छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आपातकालीन सेवाओं के लिए 400 से अधिक नए अत्याधुनिक वाहनों को किया रवाना

0
80
छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आपातकालीन सेवाओं के लिए 400 से अधिक नए अत्याधुनिक वाहनों को किया रवाना
Image Source : @AmitShah

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर ‘डायल 112’ वाली आपातकालीन सेवाओं के लिए 400 से अधिक नए अत्याधुनिक वाहनों को रवाना किया। छत्तीसगढ़ में पहले यह सुविधा 16 जिलों में थी, अब यह 33 जिलों में उपलब्‍ध है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज रायपुर में एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर ‘डायल 112’ का शुभारंभ किया। यह सेवा अब छत्तीसगढ़ के 16 जिलों से बढ़कर सभी 33 जिलों तक पहुँचेगी। इससे प्रदेशवासियों को पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस तथा महिला एवं बाल सुरक्षा जैसी सभी आपातकालीन सेवाओं का लाभ केवल एक फोन कॉल पर मिल सकेगा।” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Dial 112 – एक्के नम्बर, सब्बो बर… माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने आज रायपुर से ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह छत्तीसगढ़ में जनसुरक्षा और त्वरित आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब तक 16 जिलों में संचालित इस सेवा का विस्तार अब प्रदेश के सभी 33 जिलों हो चुका है, जिससे सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि संकट की घड़ी में प्रत्येक नागरिक को शीघ्र, भरोसेमंद और बेहतर सहायता मिले। ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में मजबूत पहल है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here