छत्तीसगढ़ में आज गौरा-गौरी पूजन समारोह धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हर साल की तरह इस साल 2023 भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा-गौरी पूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इसी मौके पर हर साल की तरह इस साल भी सीएम भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी पूजन समारोह में शामिल हुए और प्रदेश की मंलग कामना और खुशहाली के लिए कुश के सोंटे खाकर परंपरा निभाई।
मीडिया की माने तो, सीएम बघेल आज ग्राम जंजगिरी पहुंचे हुए थे। इस दौरान वे गौरा गौरी पूजन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम भूपेश गोंड समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यह पर्व भगवान शंकर और पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाते हुए तालाब से मिट्टी लेकर आते हैं। उस मिट्टी से दो अलग-अलग पीढ़ों पर गौरी (पार्वती) तथा गौरा (शिव) की मूर्ति बनाकर उसे सजाकर प्रतिष्ठापित किया जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



