बीजापुर: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी जिले सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर व सुकमा की सरहद वाले इलाके में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में धावा बोला है। इस मुठभेड़ में फोर्स के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं, और जवानों को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कि गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: khabarmasala



