मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बसना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 912 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही थी।
आप को बता दे, इस संबंध में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में ट्रक से लदे केले के बीच छिपाकर रखे गए गांजे के बोरे जब्त किए गए, जिनकी कुल मात्रा 912 किलो से अधिक बताई जा रही है।
Image source: छत्तीसगढ़ पुलिस
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



