छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित “स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस” राज्य स्तरीय कार्यशाला में हुए शामिल

0
28
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में डिजिटल न्याय व्यवस्था एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर आयोजित “स्ट्रेंथिंग डिजिटल जस्टिस” राज्य स्तरीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के साथ सम्मिलित हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों और नए भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप लागू किए गए नए आपराधिक कानून न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन के वाहक बने हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि डिजिटल पुलिसिंग, तकनीक-आधारित जांच, डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन, ऑनलाइन सेवाओं तथा आधुनिक पुलिस व्यवस्था के माध्यम से सुशासन सरकार न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बना रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here